{"_id":"72c607d14816b7216bed26d79328afdb","slug":"police-poonch-win-volleyball-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ पुलिस ने जीता वालीबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ पुलिस ने जीता वालीबाल मैच
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को नगर में शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल क्लब की तरफ से पहले नार्दन जोन ओपन वालीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। करीब दस दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली की टीमें भाग लेने पहुंची हैं।
विज्ञापन
कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी पुंछ पहुंचे हैं। इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 31 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को नगर के कालेज मैदान में पहले नार्दनजोन ओपन वालीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच शहीद मंजीत सिंह वालीबाल क्लब पुंछ के संस्थापक तारिक खान की देखरेख में हुआ। क्षेत्र के विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे और जिला विकास आयुक्त पुंछ मोहम्मद हारुन मलिक समारोह में मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद पुंछ पुलिस और सीमा सुरक्षाबल के जवानों के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें पुंछ पुलिस ने सीमा सुरक्षाबल को सेटाें में तीन दो से हरा कर मैच जीत लिया।