फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   police

पुलिस ने मुनादी कर लोगों को अगले तीन दिनों तक नदी नालों के आस पास न जाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
police
पुंछ। मौसम विभाग की तरफ से तीन दिन तक भारी बारिश और बाढ़ आने की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस की तरफ से जिले भर में वाहनों पर लाउडस्पीकर से मुनादी करते हुए जिले के लोगों को तीन दिन तक नदी नालों के आसपास न जाने एवं पहाड़ों में स्थित पर्यटन स्थलों का भी रुख न करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान मुनादी करते हुए लोगों को घरों में जरूरत का सभी सामान जमा करके रखने का आह्वान भी किया गया है। ताकि लोगों को घरों से बाहर न निकलना पड़े। रविवार सुबह से ही जिले की सभी तहसीलों और जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गाड़ियां जिन पर लाउडस्पीकर लगे हैं, पहुंचने लगीं। इन गाड़ियाें में मौजूद पुलिस कर्मियों की तरफ से मुनादी की जा रही थी कि मौसम विभाग की तरफ से तीन दिन के लिए भारी बारिश, बिजली गिरने एवं तूफान आने को लेकर दी गई चेतावनी को देखते हुए आप सभी से आग्रह किया जाता है कि तीन दिन तक घरों में ही रहें। नदी नालों अथवा पहाड़ी क्षेत्रों में न जाएं। ताकि किसी भी आपात स्थित का शिकार होने से बच जाएं। उधर प्रशासन एवं पुलिस के इस कदम का आम लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि इस मुनादी से कम से कम नदी नालों में रेत बजरी निकालने अथवा मछली पकड़ने जाने वाले सचेत हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed