{"_id":"629cfd430d8deb429e003c6e","slug":"poiltical-poonch-news-jmu2613093198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पहुंचे सुरनकोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पहुंचे सुरनकोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला रविवार शाम को अचानक बिना किसी सूचना के सुरनकोट पहुंचे। जहां उन्होंने किसी करीबी के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित प्रीतिभोज में भाग लिया। उसके बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
उन्होंने आग्रह किया कि आज जो हालात हैं, उनमें हमें पार्टी को मजबूत बनाना है। हमें आज एक दूसरे के खिलाफ खड़े नहीं होना है, न ही एक दूसरे का विरोध करना है। बल्कि हमें अपने संगठन को मजबूत करना है। ताकि आज जो तकलीफें जो मुसीबतें हम देख रहे हैं। वह हमारी भावी नस्लों को न देखनी पड़े। इस अवसर पर पार्टी छोड़ चुके सुरनकोट के दिग्गज नेता का नाम लिए बिना डॉक्टर फारूक ने कहा कि हमें ऐसे लोगों से भी सावधान रहना है, जो हमारे मुंह पर कुछ कहते हैं, और पीठ पीछे कुछ कहते हों। ऐसे लोगों को कोई बचा नहीं सकता है। इसलिए हमें सिर्फ और सिर्फ संगठन को मजबूत बनाना है।
इस अवसर पर डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला के साथ युवा इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष और पुंछ हवेली विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एजाज अहमद जान भी उपस्थित थे। वहीं सुरनकोट के बाद देर शाम को फारूक अब्दुल्ला मंडी तहसील के सावजियां में शनिवार को हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति शोक प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना देने के साथ ही मृतकों के आश्रितों को 25-25 हजार रुपये देने की बात कही, और उपराज्यपाल एवं केंद्र सरकार से भी मृतकों के आश्रितों को राहत राशि दिलाने का वादा किया।