फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   poiltical

मेंढर में पहाड़ियों ने महा अधिवेशन का आयोजन कर जनजाति का दर्जा देने एंव अन्य समुदास से न्याय की मांग की

विज्ञापन
poiltical
पुंछ जिले के मेंढर में पहाडियों के महाअधिवेशन को संबोधित करते पहाडी नेता एंव उपस्थि लोग - फोटो : POONCH
पुंछ / मेेंढर। मेंढर मुख्यालय पर शनिवार को पहाड़ी समुदाय की तरफ से पहाड़ी जनताति परिवार के बैनर तले जिला स्तरीय महा अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में पहाड़ी भाषियों ने भाग लेते हुए केंद्र सरकार से पहाड़ियों को जनजाति का दर्जा देने और अन्याय को समाप्त कर न्याय देने की मांग की।
विज्ञापन

पहाड़ी समुदाय ने चेतावनी दी कि अगर पहाड़ियों को जनजाति का दर्जा देने में और देर की गई तो सड़क से संसद तक संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। पहाड़ियों से इस महा अधिवेशन में पहाड़ी समुदाय के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राजनीतिक भेदभाव, द्वेेष एवं दूरियां मिटा कर एक मंच पर एकत्र हुए। शपथ ली कि वह अपने समुदाय को जनजाति का दर्जा दिलाने तक तन मन धन अर्पण कर देंगे। इस बार अपने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

अधिवेशन में वक्ताओं ने पूर्व सरकारों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पहाड़ियों के साथ सत्तर वर्षों से भेदभाव किया गया। पहाड़ियों की ही तरह गुजर बसर एवं रहन-सहन वाले एक समुदाय को जनजाति का दर्जा दे दिया गया और हमें उससे वंचित रखा गया। इसके चलते पहले से दबा कुचला एवं गरीब समुदाय और दबता आ रहा है। अब बस हम अपने बच्चों के साथ और अन्याय नहीं होने देंगे। हम जनजाति का दर्जा प्राप्त किए बिना चुप नहीं बैठेंगे। पहाड़ियों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से पहाड़ियों के साथ किया गया वादा पूरा कर जनजाति का दर्जा देने का आदेश लोकसभा में पारित कर जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महा अधिवेशन की अध्यक्षता पहाड़ी जनजाति परिवार के सदस्यों मोहम्मद आजम सागर, सतीश चंद्र शर्मा, वसीम अहमद खान ने की।
ह्म्शद्धद्बठ्ठद्ब द्मह्वद्वड्डह्म्
भनह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य
6ऱ्53 क्करू (48 द्वद्बठ्ठह्वह्लद्गह्य ड्डद्दश)
ह्लश द्वद्ग
मेंढरऱ्ऱ् उपजिला मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में आज पहाड़ी स्टेट्स के लिए एक कन्वेंशन का अयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मेंढर उपजिले के पहाड़ी फ़ोरम के अध्यक्ष आज़म सागर ने की। इस कन्वेंशन में यू टी की के लेफ्टिनेंट गवर्नर श्री मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार से आग्रह किया गया कि जम्मू कश्मीर में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को और पहाड़ी बोलने वाले लोगों को पहाड़ी स्टेट्स दिया जाय जिसकी मांग करते हुए काफी समय बीत गया है। इस अवसर पर हाजी हक नवाज, संजीव कुमार फैंसी, संजीव कुमार गुप्ता, सतीश कुमार सासन, देवेंद्र कुमार टंडन, बलराम शर्मा, हाजी मीर मुहम्मद, सरदार वसीम अहमद खान मुहम्मद अली खान, मुमताज अहमद खान, रहीम दाद चौधरी ने मौजूदा यू टी की और केंद्र की सरकारों से पुर जोर आग्रह किया कि पहाड़ी लोगों की काफी समय से चली आ रही मांग को देखते हुए पहाड़ी स्टेट्स दिया जाय ताकि हमारे बच्चों को आने वाले समय में पढ़ाई पूरी करने और सरकारी नौकरी प्राप्त करने में सहारा मिल सके। इन सभी ने बी जे पी के यू टी के अध्यक्ष देविंद्र रैना से भी कहा कि वह हमारी इस मांग को पूरा कराने में सहायता करें।।
भनह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य ड्डह्म्द्गड्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed