{"_id":"67b39601e44aa0c88b0dbb14","slug":"pir-panjal-winter-kho-kho-tournament-begins-in-surankot-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103268-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: सुरनकोट में पीर पंजाल शीतकालीन खो-खो टूर्नामेंट का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: सुरनकोट में पीर पंजाल शीतकालीन खो-खो टूर्नामेंट का आगाज
Tue, 18 Feb 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
पुंछ जिले के सुरनकोट में सेना द्वारा आयोजित पीर पांचाल खो-खो टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अतिथि,
- फोटो : rajauri
जिले की 12 टीमें ले रही हिस्सा, 31 मार्च तक चलेगा महोत्सव
पुंछ। सेना की ओर से पीर पंजाल शीतकालीन महोत्सव के तहत खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सोमवार को सुरनकोट में हुआ। इस टूर्नामेंट में पुंछ जिले की 12 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह सुरनकोट कस्बे के खेल मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों और सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सैन्य अधिकारियों और सुरनकोट नगरपालिका के उपाध्यक्ष संजय केसर ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खो-खो न केवल गति, रणनीति और सहनशक्ति का खेल है, बल्कि यह अनुशासन, टीम वर्क और दृढ़ता जैसे जीवन कौशल को विकसित करने का भी अवसर प्रदान करता है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करेगा। संजय केसर ने कहा कि खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं में सौहार्द और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित किया जाता है। बता दें कि पीर पंजाल शीतकालीन महोत्सव 31 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। संवाद

पुंछ जिले के सुरनकोट में सेना द्वारा आयोजित पीर पांचाल खो-खो टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अतिथि, - फोटो : rajauri