{"_id":"1afd49eb6cf0a80c254a3fbf5b4aa6fd","slug":"peoples-celebrate-basant-panchmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नपूर्णा मंदिर में धूमधाम से मनाई बसंत पंचमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नपूर्णा मंदिर में धूमधाम से मनाई बसंत पंचमी
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
जिले के मां अन्नपूर्णा मंदिर में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में पहली बार ब्राहमण सभा की ओर से मोहल्ला शीशमहल स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में सनातनी विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा करते हुए उनसे विद्या का वरदान मांगा। इस अवसर पर मंदिर में सर्व कल्याण के लिए यज्ञ एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
नगर और आसपास के क्षेत्रों से सभी समुदायों के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के विभिन्न मंदिरों में लोग पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
बसंत पंचमी का मुख्य कार्यक्रम मां अन्नपूर्णा मंदिर में जिला ब्राहमण सभा की तरफ से आयोजित किया गया, जिसमें सुबह सात बजे मंदिर में चल रहे श्रीरामायण अखंडपाठ का भोग डाला गया।
इसके बाद ब्राहमण सभा के पदाधिकारियों सतपाल शर्मा, दर्शन कुमार, नितिन शर्मा, पंडित गोपाल कृष्ण, अनुज शर्मा, विकास शर्मा, केतन दत्ता आदि की अगुवाई में मां सरस्वती का पूजन आयोजित किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया करीब घंटा भर चले इस पूजन के दौरान वक्ताओं ने बसंत पंचमी और मां सरस्वती के पूजन पर अपने विचार रखते हुए इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला।