फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   people demand road

Poonch News: आजादी के 70 साल बाद भी सड़क से वंचित गांव हाड़ीबुड्ढा के लोग

Wed, 24 Apr 2024 05:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Wed, 24 Apr 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
people demand road
10 साल पहले बनाई गई सड़क का निर्माण कार्य आज तक नहीं हो पाया पूरा
विज्ञापन

पुंछ। हाड़ी बुड्ढा के ग्रामीण 70 साल से सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों को हर दिन कई किलोमीटर पैदल चल कर गांव के बाहर आना जाना पड़ता है। गांव में किसी के बीमार हो जाने पर उसे कंधों पर उठाकर कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जहां से बीमार को अस्पताल पहुंचाया जाता है।

गांव हाड़ी बुड्ढा के ग्रामीणों अलफूदीन कादरी, मुनीर हुसैन, पंच अब्दुल गनी, अब्दुल रहीम और मोहम्मद यूनिस कहना है कि ऐसा नहीं कि हमारे गांव के लिए सड़क का निर्माण नहीं करवाया है हमारे गांव के लिए दस साल पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया था, परंतु आज तक उसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण इस सड़क पर गाडि़यां तो दूर घोड़े और खचरों का चलना भी मुश्किल होता है। अब्दुल गनी का कहना है कि हमारे बुजुर्ग भी सारी उम्र इस रास्ते पर पैदल चलते रहे और आज इस आधुनिक युग में हमें भी पैदल ही चलना पड़ता है। सरकार से मांग है कि हाड़ी बुड्ढा की सड़क को निर्माण कार्य पूरा करवाया जाए। सड़क सुविधा न होने की कारण गांव के 20000 लोग बुरी तरह परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed