फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Pakistan terrorist organization Lashkar e taiba involved in Poonch attack

Terrorist Attack: पुंछ हमले में पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर का हाथ, तीन से चार आतंकियों ने की वारदात

Sun, 05 May 2024 11:18 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 May 2024 11:18 PM IST
सार

हमले का मास्टर माइंड अबू हमजा बताया जा रहा है जो सीमावर्ती जिले राजोरी-पुंछ में आतंकी वारदातों को ऑपरेट कर रहा है।

विज्ञापन
Pakistan terrorist organization Lashkar e taiba involved in Poonch attack
वायु सेना के वाहनों पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरनकोट इलाके में शनिवार को वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले में पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का हाथ बताया जा रहा है। ऐसी आशंका है कि हमले में तीन से चार आतंकी शामिल रहे हैं, जिन्होंने घात लगा रखा था। हमले का मास्टर माइंड अबू हमजा बताया जा रहा है जो सीमावर्ती जिले राजोरी-पुंछ में आतंकी वारदातों को ऑपरेट कर रहा है। हमले में अधिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से स्टील बुलेट का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, अभी किसी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन

वहीं, दहशतगर्दों की तलाश रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सुरक्षाबल 20 किलोमीटर से अधिक के दायरे को घेरकर आतंकियों का पता लगाने में जुटे हैं। तलाशी अभियान में हेलीकॉप्टर, ड्रोन, डॉग स्कवायड व पैरा कमांडो को लगाया गया है। इस दौरान संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आतंकियों ने अधिक से अधिक लोगों को हताहत करने के लिए एके असॉल्ट राइफलों के अलावा अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन और स्टील की गोलियों का भी इस्तेमाल किया। हमले के बाद हमलावर जंगल में भागकर छिप गए हैं। जम्मू केआईजीपी आनंद जैन और सेना और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को मार गिराने के लिए शाहसितार, गुरसाई, सनाई और शीनदारा टॉप समेत कई इलाकों में सेना और पुलिस का संयुक्त अभियान चल रहा है। सीमावर्ती पुंछ जिले के साथ-साथ निकटवर्ती राजोरी में पिछले दो वर्षों में बड़े आतंकी हमले हुए हैं। इस क्षेत्र में 2003 से 2021 के बीच आतंकवाद समाप्त हो गया था।

विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख ने एक्स पर सर्वोच्च बलिदान को किया सलाम
इस बीच एक्स पर किए एक पोस्ट में वायु सेना ने बलिदानी कॉर्पोरल विक्की पहाड़े के के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय वायु सेना के सभी कर्मियों ने बहादुर कॉर्पोरल के सर्वोच्च बलिदान को सैल्यूट किया है। शोक संतप्त के प्रति हमारी गहरी संवेदना जताते हुए लिखा दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed