फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Pakistan army returned citizen

पाक सेना ने लौटाया भारतीय नागरिक

Thu, 17 Dec 2015 01:38 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pakistan army returned citizen

पाक सेना ने बुधवार दोपहर बाद जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर बनी चक्का दा बाग की राह-ए-मिलन से एक भारतीय नागरिक को भारतीय सेना को सौंपा।

विज्ञापन


भारतीय सेना को सुपुर्द किया गया युवक मोहम्मद रशीद (30) पुत्र सत्तर दीन गांव दिगवार तेड़वां, पुंछ का रहने वाला है। भारतीय सेना ने रशीद को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद रशीद, इस वर्ष जून माह में अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार करने के आरोप में पुंछ जेल में सजा काट कर रिहा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहा होने के अगले ही दिन वह फि र अपने घर दिगवार तेड़वां से लापता हो गया था। इससे उसके परिवार वालों, पुलिस और खुफि या एजेंसियाें को फिर उसके पीओके भाग जाने की आशंका हुई थी।

लिस ने उसके खिलाफ पुंछ थाने में मामला दर्ज कर लिया था। बुधवार को पाक सेना द्वारा रशीद को भारतीय सेना को सौंपने के बाद पुलिस ने उसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाने में बंद कर दिया है।

उधर रशीद के परिवार वालों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। इस वजह से वह घर से उस पार भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed