{"_id":"65bad30fd89af3fccd0a5264","slug":"no-road-facility-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101060-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: गांव किनारी तक सड़क नहीं, कंधों पर उठा पगडंडी से ले जाना पड़ा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: गांव किनारी तक सड़क नहीं, कंधों पर उठा पगडंडी से ले जाना पड़ा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
लोग बोले-जान जोखिम डाल ट्रांसफार्मर गांव में पहुंचाया, प्रशासन जल्द बनवाए सड़क
पुंछ। आजादी के सात दशक बाद भी जिले के कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। इससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामाना करना पड़ता है। मंडी तहसील में दूरदराज पहाड़ी पर स्थित गांव किनारी जाने के लिए मात्र पगडंडी है। बुधवार को लोगों को जान जोखिम में डाल पगडंडी से बिजली विभाग के सौ केवी के ट्रांसफार्मर को कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा। इस रास्ते से एक साथ दो लोगों का गुजरना भी मुश्किल होता है। ऐसे में ट्रांसफार्मर को उठाकर लेजाना खतरे से खाली नहीं था।
ट्रांसफार्मर ले जाने का वीडियो भी सामने आया है। लोग पगडंडी से लकड़ी की बलियों से ट्रांसफार्मर बांधकर लेकर गए। किसी एक का भी पांव फिसल जाता बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने कहा कि जान को जोखिम डाल ट्रांसफार्मर को गांव में पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि उनके गांव तक सड़क का निर्माण करवाया जाए ताकि रोजाना की समस्या का समाधान हो सके। लोगों ने कहा कि कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। बीमार या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में सबसे अधिक परेशानी होती है।