{"_id":"585980ef4f1c1bd663e3a47f","slug":"nia-was-monitoring-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की निगरानी में हुआ व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए की निगरानी में हुआ व्यापार
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को पिछले चार दिनों से जारी एनआईए की टीम की क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर में जांच के बीच नियंत्रण रेखा के आरपार ट्रेड बहाल रहा। इसके चलते करीब 34 ट्रक सामान नियंत्रण रेखा के आर पार हुए। इसमें भारत की तरफ से केला, जीरा, अदरक, लहसुन से लदे 29 ट्रक चक्कां दा बाग की नियंत्रण रेखा पार कर पीओके गए।
जबकि उस पार से जड़ी बूटी, अनारदाना और बादाम से लदे पांच ट्रक इस पार आए। दोनों तरफ से ट्रक अपना अपना सामान क्रास एलओसी ट्रेड सेंटरों में उतारने के बाद देर शाम तक अपने अपने क्षेत्रों में लौट गए।
हालांकि इस दौरान क्रास एलओसी ट्रेड में आर पार जाने वाले ट्रकों और सामान की जांच की प्रक्रिया को एनआईए की टीम ने पूरे गौर से देखा। उधर क्रास एलओसी ट्रेड से जुड़े अधिकारियों ने पुराना सारा रिकार्ड एनआईए के पास जब्त होने के चलते मंगलवार को नया रिकार्ड तैयार करते हुए ट्रेड को बहाल रखा।
विज्ञापन
इस दौरान सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुंछ में एनआईए टीम की जांच की अगुवाई करने वाले आईजी रैंक के अधिकारी दोपहर को विशेष हैलीकाप्टर से उड़ी कमान पोस्ट के लिए रवाना हो गए। जबकि उनके स्थान पर डीआईजी रैंक के अधिकारी पुंछ में जांच कर रही टीम के नेतृत्व कर रहे थे।