{"_id":"68488edbe8aad514ea0ad6ae","slug":"narco-terror-sia-raids-three-houses-in-poonch-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narco Terror : पुंछ में एसआईए का तीन घरों में छापा, पुलिस और राजस्व विभाग की कार्रवाई में तीन मोबाइल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narco Terror : पुंछ में एसआईए का तीन घरों में छापा, पुलिस और राजस्व विभाग की कार्रवाई में तीन मोबाइल जब्त
Wed, 11 Jun 2025 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:30 AM IST
सार
इस दाैरान तीन घरों की तलाशी ली गई। यहां से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की मदद ली गई।
विज्ञापन
Raid Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को जिले की मंडी तहसील के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित सावजियां सेक्टर के गगडियां गांव में नारको आतंकवाद से जुड़े मामले में छापे मारे। इस दाैरान तीन घरों की तलाशी ली गई। यहां से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की मदद ली गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एफआईआर नंबर 2/2022 से जुड़े मामले के तहत कार्रवाई करने के लिए जम्मू से एसआईए की टीम सुबह पुंछ पहुंची। यहां टीम ने आमिर सोहिल पुत्र मोहम्मद अकरम लोन, नदीम अहमद पुत्र मोहम्मद अकरम और यूसुफ जमील पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी निवासी गगड़ियां उरीपुरा के घरों में जांच-पड़ताल की। हालांकि घरों से कुछ विशेष संदिग्ध, आपत्तिजनक या महत्वपूर्ण नहीं मिला। इसके बाद एसआईए की टीम जम्मू लौट गई।
विज्ञापन