फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   mughal road closed

23घन्टों बाद भूस्खलन से बंद मुगलरोड को साफ कर हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया,कल शाम से फंसे सैंकड़ों वाहनों को लेने पहु

विज्ञापन
mughal road closed
पुंछ जिले में मुगलरोड से मलबा हटाने के काम की निगरानी करते यातायात पुलिस अधिकारी एंव यातायात बहा? - फोटो : POONCH
पुंछ। भारी भूस्खलन से बंद मुगलरोड को सोमवार देर शाम करीब 23 घंटों के बाद हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इसके बाद रविवार देर शाम से मार्ग पर फंसे सैकड़ों वाहनों को लाने के लिए उनके मालिक मुगलरोड पर पहुंच गए, और धीरे-धीरे अपने वाहनों को वहां से निकालते हुए राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस बीच भूस्खलन से बंद मुगलरोड से मलबा हटाने के अभियान और मार्ग खुलने तक एसडीएम सुरनकोट नइम उल निस्सा बट्टी भी मौके पर उपस्थित रहीं। गौरतलब है कि रविवार को देर शाम करीब साढ़े छह बजे मुगलरोड पर सुरनकोट तहसील के डोगरेयां क्षेत्र में भूस्खलन होने से पहाड़ से मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया था। इससे मार्ग पर पुंछ एवं राजोरी जिलों के सैकड़ों लोग एवं वाहन बीच रास्ते में फंस गए। जिन्हें सेना एवं सुरनकोट पुलिस ने देर रात्रि करीब दस बजे तक पैदल निकाल कर पहले सुरनकोट और उसके बाद उनके घरों को पहुंचाया था। लोगों के वाहन मुगलरोड पर भूस्खलन वाले क्षेत्र के आसपार ही फंसे हुए थे। जबकि मुगलरोड पर फंसे दर्जनों ट्रक आज भी नहीं निकाले जा सकें हैं।
विज्ञापन

उधर एसडीएम सुरनकोट का कहना है कि हल्के वाहनों को निकालने के साथ ही जहां भूस्खलन हुआ था, वहां से सड़क को ओर चौड़ा कर मंगलवार तक ट्रकों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed