फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   mugal road

दो दिनों के बाद मुगलरोड पर यातायात हुआ बहाल,पुंछ राजोरी के लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
mugal road
मुगलरोड पर यातायात बहाल, पुंछ-राजोरी के लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

पुंछ। बारिश एवं कई स्थानों पर भूस्खलन हो जाने के चलते पिछले दो दिनों से बंद मुगलरोड को वीरवार दोपहर को एक बार फिर खोलते हुए मार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया। इससे कश्मीर की तरफ जाने वाले पुंछ एवं राजोरी जिलों के लोगों ने राहत की सांस ली।

मंगलवार शाम को पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड पर पोशाना, डोगरेयां और रत्ता छम्ब क्षेत्र सहित कई स्थानों पर भूस्खलन होने एवं पस्सियां गिरने के कारण मुगलरोड को सभी प्रकार के यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। वीरवार सुबह पी डब्लयूडी मेकेनिकल विंग और मुगलरोड अथॉर्टी की तरफ से जेसीबी मशीनों एवं कर्मचारियों के सहयोग से मुगलरोड पर से भूस्खलन एवं पस्सियां गिरने से आए मलबे को हटाने का काम शुरू किया। दोपहर तक मलबा हटा कर मुगलरोड पर यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed