{"_id":"65ff582b7b9456508a06bd94","slug":"mugal-road-clean-drive-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101299-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मुगल रोड पर 41 किलोमीटर तक बर्फ हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मुगल रोड पर 41 किलोमीटर तक बर्फ हटाई
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर बर्फ हटाने के अभियान का शनिवार को जिला विकास उपायुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी ने जायजा लिया। उनके साथ पीडब्ल्यूडी मैकैनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान एवं अन्य अधिकारी थे।
मोहम्मद तारिक खान ने जिला विकास उपायुक्त को बर्फ हटाने के अभियान और उस काम में लगाई गई आधुनिक मशीनों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विकास उपायुक्त ने कहा कि पुंछ जिले की तरफ से बर्फ हटाने का काम 41 किलोमीटर तक पहुंच गया है और आगे का करीब 3 किलोमीटर का क्षेत्र रह गया है। जिस प्रकार बर्फ हटाने का अभियान जारी है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक हम जिले की तरफ से बर्फ हटा कर पीर गली तक पहुंच जाएंगे। अगले महीने के आरम्भ में मुगल रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग की तरफ से पिछले 15 दिनों से बर्फ हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दो बार हल्की बर्फबारी होने और जिले की तरफ से 35 किलोमीटर के आगे हिमस्खलन होने के कारण अभियान पूरा होने में समय लग रहा है।