फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   mother son injured in accident

Poonch News: पुंछ-मंडी मार्ग पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर<bha>;</bha> मां-बेटा घायल, उपचाराधीन

Sat, 08 Jun 2024 05:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sat, 08 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
mother son injured in accident
हिट एंड रन मामले में कार चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

पुंछ। जिले की मंडी तहसील में शुक्रवार देर शाम पुंछ-मंडी मार्ग पर एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है।कार चालक ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मां-बेटा सड़क से 50 फुट नीचे जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

मार्ग से गुजर रहे शिक्षकों एवं अन्य लोगों ने घायल मां बेटे को उठाकर सड़क तक लाया और वहां से वाहन में पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मां बेटे का उपचार जारी है। घायलों की पहचान अशफाक अहम्मद पुत्र मुमताज अहमद और उसकी मां जरीना अख्तर निवासी गंव अढाई मंडी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी कार चालक को दस किलो मीटर दूर गांव चंडक से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आज शाम को मंडी के गांव अढाई निवासी अशफाक अहमद अपनी मां को स्कूटी नम्बर जेके 12बी 4633 पर सवार कर पुंछ से मंडी की तरफ जा रहा था कि जब वह गांव साथरा के पास पहंचा तो सामने से आ रही एसयूवी 100 कार जेके 12ए 6822 ने टक्कर मार दी। इस दोरान सामने से बाइक से आ रहे एक युवक शबीर अहमद को भी टक्कर मारने का प्रयास किया, मगर वह किसी तरह बच गया और उसके कार की पहचान एवं नंबर बताए जाने पर पुलिस ने कार चालक को कार सहित चंडक से गिरफ्तार लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed