{"_id":"6660fbb8d4d8f837ba0c5325","slug":"mortar-cell-found-in-poonch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101667-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ के मालटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पुराना मोर्टार शेल बरामद, सेना ने विस्फोट कर नष्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ के मालटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पुराना मोर्टार शेल बरामद, सेना ने विस्फोट कर नष्ट किया
Thu, 06 Jun 2024 05:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा की दिगवार तेडवां पंचायत के मालटी सेक्टर में बुधवार दोपहर बाद नियंत्रण रेखा के करीब एक मोर्टार शेल बरामद हुआ। इसकी जानकरी मिलने पर क्षेत्र में तुरंत कार्रवाई करते हुए मोर्टार की जांच करने के बाद उसे बम निरोधक दस्ते के सहयोग से सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट किया। इससे एक बडा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर को जिला मुख्यालय से पांच किलो मीटर दूर स्थित भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित मालटी क्षेत्र में लोगों ने एक पुराना एंव जिंदा पाकिस्तानी मोर्टार देखा। इसके बारे में तत्काल क्षेत्र में तैनात सेना को जानकारी दी गई। इसके बाद सेना ने घटनास्थल पर पहुंच कर क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। इस बीच सेना ने बम निरोधक दस्ते को मोर्टार मिलने की जानकारी दी। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर उस पाकिस्तान मोर्टार को सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट किया। इससे पहले जिले में इस प्रकार के जिंदा मोर्टार से छेड़छाड़ से कई लोग अपने हाथ पांव व जान गंवा चुके हैं। गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा पर भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के पहले मालटी क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से करीब-करीब हर दिन गोलाबारी की जाती थी। यह मोर्टार शेल बिना फटे हुए रह गया होगा।