फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   meeting

ऐस ऑफ स्पेड्स मेंढर गनर्स ने पूर्व सैनिकों की बैठक का आयोजन किया

विज्ञापन
meeting
पुंछ जिले के मेंढर में मेंढर गनर की तरफ से आयोजित पूर्व सैनिकों की बैठक में भाग लेते - फोटो : POONCH
पुंछ। ऐस ऑफ स्पेड्स गनर्स के तत्वावधान में मेंढर गनर्स की तरफ से शुक्रवार को मेंढर में पूर्व सैनिक के साथ बैठक की। बैठक में भूतपूर्व सैनिक जिला अध्यक्ष शफाक चौधरी और मनकोट ब्लॉक के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ की अगुवाई में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, एडीएम जहांगीर अहमद खान और एसएचओ मंजूर अहमद कोहली ने भाग लिया।
विज्ञापन

मेंढर गनर्स के कमांडिंग ऑफिसर ने पूर्व सैनिक परिषद की इकाई के पदाधिकारियों को बधाई दी और पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सेना उनके कल्याण, समस्याओं को दूर करने के साथ ही उनकी देखभाल जारी रखेगी। कमांडिंग अधिकारी ने बताया कि ऑफ स्पेड्स गनर्स द्वारा क्षेत्र में रहने वाली वीर नारियों तक पहुंचने एवं उनकी समस्याओं को जानने के लिए अभियान चलाया गया था। इस दौरान चिकित्सा सहायता प्रदान करने और शिकायतों को हल करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। बैठक में एसडीएम और एसएचओ ने पूर्व सैनिकों को उनकी प्रशासनिक एवं पुलिस से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed