{"_id":"610983a38ebc3ec20b7399e0","slug":"meeting-poonch-news-jmu2408232127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंढर गनर्स द्वारा एक एकता बैठक का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंढर गनर्स द्वारा एक एकता बैठक का आयोजन किया
विज्ञापन
मेंढर में सेना की तरफ से आयोजित एकता बैठक में भाग लेने वाले लोग
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंढर। उपजिले में तैनात सेना की मेंढर गनर्स की तरफ से मंगलवार को एकता बैठक हुई। इसमें स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पंच सरपंच और हिंदू मुस्लिम सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सेना के कमांडिंग ऑफिसर ने की।
जिन्होंने प्रशासन और मेंढर उपजिले के निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर समय यहां पर हिंदू मुस्लिम सिख भाईचारे और एकता रही है। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी ऐसा ही भाईचारा देखने को मिलता रहेगा। मेंढर एकता कमेटी के सदस्य बलराम शर्मा ने कहा कि यहां हमारे मेंढर सदियों से चली आ रही परंपरा है कि यहां हिंदू मुस्लिम सिख समुदाय के लोगों का भाईचारा कायम रहा है। हम यह सेना और प्रशासन को आश्वशन दिलाते हैं कि भविष्य में भी ऐसा ही होगा। उन्होंने सेना द्वारा की जा रही लोगों की सहायता की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि सेना हमारे इस बॉर्डर लाइन के पास रहने वाले लोगों को पानी, सड़के और स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई का इंफ्रास्ट्रक्चर देने तक का काम कर रही है।
इस अवसर पर एसडीएम नवीन जांदयाल ने पौधरोपण भी किया और सभी से भाईचारे का आह्वान भी किया। अंत में कमांडिंग ऑफिसर ने सिविल प्रशासन और मेंढर निवासियों को सेना की ओर से हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य इमरान जफर, चेयरमैन चौधरी अमानुल्लाह, सरपंच हाजी शारक खान, बलराम शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, संजीव कुमार शर्मा और काफी पंच सरपंच मौजूद रहे।