फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   meeting

पुंछ ब्लाक के पंच सरपंचों की पंचायत विभाग पर लगाए लूट खसूट के आरोप,सड़कों पर उतरने की दी धमकी

विज्ञापन
meeting
पुंछ। सोमवार को पुंछ ब्लाक के पंचों एवं सरपंचों की तरफ से नगर स्थित डाक बंगला में बैठक हुई। इसमें ब्लाक की अधिकतर पंचायतों के पंचों एवं सरपंचों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि जिस पंचायतीराज के लिए हम लोग चुनाव में उतरे थे, उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

दिगवार के नायब सरपंच सुनील कुमार ने कहा कि जब सरकार ने जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज को मजबूत बनाने की बात करते हुए चुनाव कराए तो हमने कई प्रकार की धमकियों के बावजूद भाग लिया, कि हम लोगों की सेवा करेंगे। लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हमारा साथ दिया कि नए पंचायत प्रतिनिधि हमारे गांव का विकास कराएंगे गांव की गलियां नालियां पक्की कराएंगे, लेकिन अब हमें भी अफसोस हो रहा है कि हम लोगों के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि पंचायत विभाग अर्थात ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लूट खसूट मचा रखी है। वो अपनी मर्जी से फंड निकालते हैं, और कागजों में विकास कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर ग्रामीण विकास विभाग ने लूट खसूट बंद नहीं की और पंचायत प्रतिनिधियों की निशानदेही के बिना काम कराने या फंड निकलवाने बंद न किए तो सभी पंचायत प्रतिनिधि सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed