फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Meeting for traffic rules

Poonch News: सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर

विज्ञापन
Meeting for traffic rules
उपायुक्त ने जिले में सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी ने शुक्रवार को कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ यातायात प्रबंधन योजना को लेकर बैठक की। इस दौरान सड़कों के किनारे क्रैश बैरियर की स्थापना, ओवरलोडिंग, अवैध पार्किंग से निपटने, सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित करने, एंबुलेंस बढ़ाने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करने, जिले में वाहनों की संख्या का आकलन करने पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
डीसी ने दुर्घटनाओं को कम करने और दुर्घटना पीड़ितों का समय पर पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार, तहसीलदार, पुलिस, यातायात विभाग और एआरटीओ कार्यालय अपने-अपने क्षेत्रों में चौकियां स्थापित करेंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा जागरूकता और प्रवर्तन अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और जनता के बीच यातायात नियमों के अनुपालन को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के कार्यपालक अभियंताओं को गड्ढों की मरम्मत सहित सड़कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एक हजार युवाओं को आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित किया गया है। जरूरत पड़ने पर सहायता प्रदान करने के लिए हर संबंधित स्थान पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। एसडीएम को निर्देश दिया गया कि वे अपनी-अपनी तहसीलों में चल रहे कार्यों की समीक्षा करने, क्रैश बैरियर की स्थापना का आकलन करने और पीएमजीएसवाई/पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए बैठक करें। उपायुक्त ने मुगलरोड कार्य की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बर्फबारी शुरू होने से पहले निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। आपातकालीन प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए उपायुक्त ने सीएमओ को दूरदराज के क्षेत्रों में एंबुलेंस सुविधाओं में सुधार करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीसी पुंछ ताहिर मुस्तफा मलिक, एसीआर पुंछ जहीर अहमद कैफी, एसडीएम मेंढर जहांगीर खान, एसडीएम सुरनकोट रिजवान असगर, सीएमओ डॉ. अनीस अल्ताफ नबी, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed