फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   martyr cremation in rajouri

Poonch News: पुंछ का सपूत सपुर्दे खाक, शहीद अब्दुल माजिद अमर रहे से गूंजा आसमान

विज्ञापन
martyr cremation in rajouri
-राजोरी के कालाकोट में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे हवलदार माजिद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। राजोरी के कालाकोट में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद पुंछ के सपूत अब्दुल माजिद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके अजोट घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। लोगों ने भारत माता की जय, अब्दुल माजिद अमर रहे के नारे लगाए, जिससे आसमान गूंज उठा। सैन्य सम्मान के साथ शहीद को सुपुर्दे खाक किया गया।

शहीद हवलदार अब्दुल माजिद का पार्थिव शरीर दो दिन बाद शुक्रवार सुबह नौ बजे हेलिकॉप्टर से पुंछ के सैन्य हवाई अड्डे पर पहुंचा। यहां जीओसी उत्तरी कमान मुख्यालय लेफ्टिनेंट जनरल ए सैन गुप्ता, जीओसी 25 इंफेंट्री डिवीजन मेजर जनरल गौरव ऋषि, पुंछ ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर राजेश बिष्ट, कृष्णा घाटी ब्रिगेड कमांडर सहित रेजिमेंटों के कमांडिंग अधिकारियों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, शहीद के पिता व रिश्तेदारों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर जलूस के रूप में अब्दुल माजिद अमर रहे, शहीद जवान अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा अब्दुल माजिद का नाम रहेगा...के नारों के बीच गांव अजोट पहुंचाया गया। इस दौरान हर आंख नम थी। शहीद के घर तक हजारों लोगों और स्कूली बच्चों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्ष की। परिवार की ओर से अंतिम विदाई की रस्में पूरी किए जाने के बाद सेना, प्रशासन और परिवार ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शाम को कब्रिस्तान में सेना के जवानों ने गोलियों की गड़गड़ाहट से हवलदार अब्दुल माजिद को अंतिम सलामी दी। इसके बाद नम आंखों से शहीद को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस मौके पर जिला विकास उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी, एसएसपी विनय शर्मा सहित हजारों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed