{"_id":"f2afe31248a28489190d533b3fc84c37","slug":"man-arrested-with-hashish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ एक गिरफ्तार
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
नगर स्थित बस अड्डे से पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुनीर हुसैन निवासी तहसील मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी हेडक्वार्टर मुजीब रहमान और एसएचओ जतिंदर रैना की अगुवाई में नगर में कई स्थानों पर नाके लगा कर कई लोगों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
इस दौरान बस अड्डे के पास आरोपी की जांच करने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
