{"_id":"5862bb654f1c1b741aeec459","slug":"less-snowfall-continued-movement-on-the-mughal-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम बर्फबारी से मुगल रोड पर आवाजाही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम बर्फबारी से मुगल रोड पर आवाजाही जारी
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक दिन पूर्व कश्मीर के गुलमर्ग के साथ ही जम्मू क्षेत्र के पत्नीटाप में बर्फबारी होने के बाद कुछ दिन पूर्व कश्मीर सामान लेकर गए ट्रक एवं टैंकर चालकों ने अब कश्मीर से जम्मू लौटने को मुगल रोड का रुख कर लिया है। इसके चलते पिछले दो दिनों में मार्ग से करीब तीन सौ ट्रक एवं टैंकर जम्मू की तरफ लौट चुके हैं। इतना ही नहीं मुगलरोड के रास्ते बड़ी संख्या में छोटे वाहन भी आवाजाही करते देखे जा रहे हैं।
कश्मीर से जम्मू के लिए मुगलरोड का रुख करने वाले अधिकतर वाहन चालकों का कहना है कि इस बार अभी तक पीर पंजाल के पहाड़ों पर हिमपात नहीं हुआ है इसके चलते नवंबर में बंद होने जाने वाली यह सड़क अभी पूरी तरह यातायात के लिए खुली हुई है। ऐसे में जहां जम्मू श्रीनगर मार्ग पर पत्नी टाप में बर्फबारी होने के साथ ही मार्ग पर अक्सर बनने वाली जाम कि स्थिति से बचने को लोगों ने इस रास्ते को प्रयोग करना ही बेहतर समझा है। हालांकि वाया मुगलरोड कश्मीर से जम्मू जाना करीब दो किलोमीटर अधिक पड़ता है, लेकिन किसी जाम के लोग जल्दी जम्मू पहुंच सकते हैं।
श्रीनगर से वाया मुगलरोड जम्मू जा रहे पंजाब के ट्रक चालक सुखबीर, पवन और हरनाम का कहना है कि करीब चार दिन पहले हम सामान लेकर श्रीनगर पहुंचे थे। जम्मू से श्रीनगर पहुंचने में तीन दिन लगे थे क्योंकि रास्ते में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में मंगलवार सुबह समान उतारने के बाद जब पता चला कि मुगलरोड खुली हुई है तो इसी रास्ते से जम्मू लौटना सही समझा।
विज्ञापन
इन चालकों का कहना है कि दुबजन से तत्तापानी तक कुछ स्थानों पर कोहरे के कारण फिसलन जरूर है, लेकिन बाकी पूरा रास्ता साफ है। इससे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है। उधर जिले के पोशाना क्षेत्र में पुलिस एवं सेना की ओर से स्थापित की गई चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से काम काफी बढ़ गया है, क्योंकि मार्ग पर कश्मीर की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों ट्रकों, ट्रालों और टैंकरों की संख्या काफी बढ़ गई है।
गौरतलब है कि जहां बीते वर्ष नवंबर में मुगलरोड पर पीरगली से लेकर पनाड़ तक पांच से आठ फुट तक बर्फ होती थी। वहीं दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मात्र पीर गली में पांच से सात इंच तक बर्फ देखने को मिल रही है।