फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   landslide in poonch

Poonch News: डोगरेयां क्षेत्र में भारी भूस्खलन, सुरनकोट-पोशाना के बीच मार्ग बाधित

Fri, 03 May 2024 05:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Fri, 03 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
landslide in poonch
सातवें दिन भी बर्फ हटाने का अभियान रहा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मुगल रोड पर वीरवार को डोगरेयां क्षेत्र में भारी भूस्खलन से सुरनकोट और पोशाना सैन्य शिविर के बीच यातायात बाधित हो गया। इस बीच दोपहर बाद तक मुगलरोड अथॉरिटी ने जेसीबी मशीनें लगाकर भूस्खलन का मलबा हटने का अभियान शुरू किया।

देर शाम तक विभाग मलबा हटाने के बाद एक वाहन के चलने योग्य रास्ता बनाकर पोशाना सैन्य शिविर एवं पोशाना गांव का सुरनकोट तहसील मुख्यालय के बीच संपर्क बहाल किया। वहीं, दूसरी तरफ मुगल रोड पर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग का सातवें दिन भी नीलिना टॉप से पीर की गली के बीच बर्फ और हिमस्खलन का मलबा हटाने का अभियान चलाया गया। देर शाम तक विभाग ने 42 किलो मीटर तक बर्फ एवं हिमस्खलन का मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया था। अब आगे के दो किलो मीटर मार्ग से कल सुबह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed