फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   landslide in mugal road

Poonch News: मुगल रोड पर भूस्खलन, अब खुलने में और लगेगा समय

विज्ञापन
landslide in mugal road
पुंछ। पुंछ और राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड को खुलने में अभी और समय लगेगा। वीरवार देर शाम को भारी भूस्खलन के कारण मार्ग फिर बंद हो गया है। पीडब्लयूडी मैकैनिकल इंजीनियरिंग विंग की तरफ से दो बार बर्फ हटाने के बाद इसे खोलने की तैयारी की जा रही थी। इसके 6 अप्रैल को खुलने की संभावना था, लेकिन अब भूस्खलन से इसके खुलने में और समय लग सकता है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान ने कहा कि पुंछ जिले की तरफ से मुगल रोड पर पोशाना चैकपोस्ट के आगे 31 किलोमीटर पर देर शाम भारी भूस्खलन हो गया है। इससे मुगल रोड पूरी तरह बंद हो कर रह गई है। बता दें, मुगल रोड पिछले चार महीनों से बर्फबारी के कारण पूरी तरह से बंद पड़ी हुई थी। दो बार बर्फ हटाने का काम पूरा कर इसे यातायात के लिए खोलने की तैयारी की जा रही थी। इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि छह अप्रैल तक रोड को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन भूस्खलन से एक दो दिन और लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed