फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Landmines explode on LoC in Jammu and Kashmir mendhar poonch

जम्मू-कश्मीर: मेंढर में एलओसी पर आग से दर्जनों बारूदी सुरंगें फटीं, पाकिस्तान की साजिश की आशंका

Mon, 21 Feb 2022 10:31 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ।
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 10:31 PM IST
सार

नियंत्रण रेखा पर जंगल में आग लगाई गई है। दर्जनों बारूदी सुरंगे फट गईं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार बलनोई में लगी आग के पीछे भी घुसपैठ के लिए बारूदी सुरंगें उड़ाना मकसद हो सकता है।

विज्ञापन
Landmines explode on LoC in Jammu and Kashmir mendhar poonch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से जंगल में फिर आग लगाई गई है। यह आग एलओसी के इस तरफ पहुंचने से दर्जनों बारूदी सुरंगे फट गईं। इससे पूरे इलाके में धमाके सुनाई दिए। मेंढर में कृष्णा घाटी सेक्टर के बलनोई क्षेत्र का यह अग्रिम इलाका है। पाकिस्तानी से आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए यहां बारूरी सुरंगे बिछाई गई हैं। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जबकि धमाके भी कई किलोमीटर तक सुनाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को कृष्णा घाटी सेक्टर के बलनोई क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित जंगलों में आग भड़क गई। इससे पूर्व भी जंगलों में आग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसकी आड़ में आतंकी घुसपैठ की कोशिशें भी होती रही हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार बलनोई में लगी आग के पीछे भी घुसपैठ के लिए बारूदी सुरंगें उड़ाना मकसद हो सकता है। सोमवार दोपहर तक यह आग बड़े इलाके में फैल चुकी थी। आग ने माइन जोन को भी चपेट में ले लिया, जिससे धमो होने लगे। सेना ने आग बुझाने के प्रयासों तेज करते हुए सतर्कता भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed