{"_id":"6213c58070990347be0596cd","slug":"landmines-explode-on-loc-in-jammu-and-kashmir-mendhar-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मेंढर में एलओसी पर आग से दर्जनों बारूदी सुरंगें फटीं, पाकिस्तान की साजिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मेंढर में एलओसी पर आग से दर्जनों बारूदी सुरंगें फटीं, पाकिस्तान की साजिश की आशंका
Mon, 21 Feb 2022 10:31 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ।
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:31 PM IST
सार
नियंत्रण रेखा पर जंगल में आग लगाई गई है। दर्जनों बारूदी सुरंगे फट गईं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार बलनोई में लगी आग के पीछे भी घुसपैठ के लिए बारूदी सुरंगें उड़ाना मकसद हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से जंगल में फिर आग लगाई गई है। यह आग एलओसी के इस तरफ पहुंचने से दर्जनों बारूदी सुरंगे फट गईं। इससे पूरे इलाके में धमाके सुनाई दिए। मेंढर में कृष्णा घाटी सेक्टर के बलनोई क्षेत्र का यह अग्रिम इलाका है। पाकिस्तानी से आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए यहां बारूरी सुरंगे बिछाई गई हैं। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जबकि धमाके भी कई किलोमीटर तक सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को कृष्णा घाटी सेक्टर के बलनोई क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित जंगलों में आग भड़क गई। इससे पूर्व भी जंगलों में आग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसकी आड़ में आतंकी घुसपैठ की कोशिशें भी होती रही हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार बलनोई में लगी आग के पीछे भी घुसपैठ के लिए बारूदी सुरंगें उड़ाना मकसद हो सकता है। सोमवार दोपहर तक यह आग बड़े इलाके में फैल चुकी थी। आग ने माइन जोन को भी चपेट में ले लिया, जिससे धमो होने लगे। सेना ने आग बुझाने के प्रयासों तेज करते हुए सतर्कता भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन