फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   land dispute, investigation

Poonch News: गोल्द के भूमि विवाद को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास करने वालों पर होगी कार्रवाई, जांच शुरू

विज्ञापन
land dispute, investigation
सोमवार को भूमि विवाद में दो परिवारों में हुई थी मारपीट
विज्ञापन

पुंछ। मेंढ़र के गोल्द में सोमवार को भूमि विवाद में दो परिवारों में मारपीट मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात मंगलवार को एसडीपीओ मेंढर शिजान बट्ट ने पत्रकारवार्ता कर कही। उन्होंने कहा कि संबंधित सोशल मीडिया हैंडलर्स और व्हाट्सएप एडमिन की जांच शुरू कर दी है।
फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी : एसपीडीओ
एसडीपीओ ने कहा कि गोल्द का मामला दो परिवारों के बीच भूमि विवाद का था। इसे कुछ सोशल साइट्स पर सांप्रदायिक तनाव दर्शाया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। विवाद का पता मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मारपीट के आरोप में हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कई आरोपियों को हिरासत में लिया। फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन

झगड़े को धार्मिक रंग देने का प्रयास करने वालों पर हो कार्रवाई
वहीं, मेंढर के अल्पसंख्यक समुदाय के नेता बलराम शर्मा, देविंद्र टंडन और भूमि विवाद में घायल सुरेश कुमार के भाई सतीश कुमार ने भी विवाद को सांप्रदायिक विवाद करार देने वालों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह दो परिवारों का जमीन को लेकर विवाद था। घायल हिंदू परिवार के तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाने वालों में गांव के मुस्लिम सबसे आगे थे। इसलिए प्रशासन झगड़े को धार्मिक रंग देने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed