फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Demand to develop Shri Budha Amarnath into a year-round pilgrimage center.

Poonch News: श्री बूढ़ा अमरनाथ को सालभर का तीर्थ केंद्र बनाने की मांग

विज्ञापन
Demand to develop Shri Budha Amarnath into a year-round pilgrimage center.
- 12 दिवसीय यात्रा का अंतिम जत्था पुंछ पहुंचा, विहिप ने स्थायी यात्री निवास व बेहतर सुविधाओं का रोडमैप रखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ/जम्मू। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा-2026 का अंतिम जत्था मंगलवार को जम्मू से पुंछ पहुंच गया है। 12 दिवसीय वार्षिक यात्रा का समापन रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को होगा। यात्रा के समापन से पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने श्री बूढ़ा अमरनाथ को केवल वार्षिक यात्रा तक सीमित रखने के बजाय इसे सालभर चलने वाले तीर्थ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की है। अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने यात्रा के सफल संचालन के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय सुरक्षा बलों, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, लंगर समितियों और स्वयंसेवकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बूढ़ा अमरनाथ सड़क मार्ग से सुगम है और परिवारों व बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए भी उपयुक्त है।
गुप्ता ने सुंदरबनी, राजोरी, पुंछ और मंडी में स्थायी यात्री निवास बनाने, बीजी में बसों के लिए पार्किंग व पड़ाव विकसित करने और अखनूर से मंडी तक प्रमुख स्थानों पर स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने की मांग की। विहिप ने पुलस्त्य नगरी, कृष्ण घाटी, नंगली साहिब, वीर भद्रेश्वर और मंगला माता समेत आसपास के धार्मिक स्थलों को जोड़कर तीर्थ सर्किट विकसित करने का सुझाव दिया। साथ ही डिजिटल प्रचार, होमस्टे, विरासत संरक्षण और स्थानीय युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पुंछ में इस जत्थे का प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और सभी समुदायों के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जिसके उपरांत यात्रा मैदान में हर तरफ जय श्री राम और हर हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का समापन और सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें राज गुरू गद्दी श्री दशनामी अखाड़ा के महंत स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती महाराज, जिला विकास उपायुक्त पुंछ अशोक कुमार शर्मा, एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट और एएसपी डाॅ. अजय शर्मा की उपस्थिति में यात्रा में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed