{"_id":"6a8f50dab9a53c471303e46e","slug":"holy-chhari-yatra-taken-out-from-shri-dashnami-akhara-temple-to-shri-budha-amarnath-temple-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106557-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए निकाली पवित्र छड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए निकाली पवित्र छड़ी यात्रा
विज्ञापन
पुंछ के इस धार्मिक आयोजन में बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। प्राचीन सनातन परंपरा के अनुसार बुधवार को पुंछ नगर स्थित प्राचीन श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर मंडी के लिए भागवान शिव और देवी पार्वती के स्वरूप के प्रतीक पवित्र छड़ी यात्रा निकाली गई। जिसमें दशनामी अखाड़ा राजगुरु गद्दी के वर्तमान महंत महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती महाराज की अगुवाई में बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बम-बम बोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ भाग लिया।
बुधवार को सर्वप्रथम दशनामी अखाड़ा मंदिर सभागार में वैदिक मंत्रों के बीच छड़ी पूजन किया गया। जिसमें दशनामी अखाड़ा के महंत राजगुरु महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती महाराज की अगुवाई में जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता, डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज संंदीप वजीर, डीसी पुंछ अशोक कुमार शर्मा, एएसपी डाॅ. अजय शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया।
छड़ी पूजन के उपरांत मंदिर सभागार में उप मुख्यमंत्री और स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धर्म, समाज और देश हेतु कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी छड़ी को सलामी
जब श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर के बाहर लाया गया तो वहां पर जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से पुलिस बैंड की धुन पर छड़ी को सलामी दी गई। जिसके उपरांत छड़ी यात्रा श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई। छड़ी यात्रा में उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी सहित कई बड़े नेताओं, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।
नाचते गाते साथ चले हजारों श्रद्धालु
नाचते गाते भगतजन छड़ी यात्रा के साथ पैदल चलते हुए आगे बड़ते हुए जब छड़ी यात्रा श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंची तो वहां पर एक बार फिर पुलिस की तरफ से सलामी देने के उपरान्त छड़ी का वैदिक मंत्रों से पूजन कर उसे भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग पर स्थापित किया गया। जिसके साथ ही मंदिर में तीन दिवसीय रक्षा बंधन दर्शन पूजन और मेले का शुभारंभ किया गया। वहीं छड़ी यात्रा के साथ पहुंचे श्रद्धालु देर रात तक कतारों में लगे दर्शन पूजन कर रहे थे।