फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news,womens day in punch

महिलाओं को लेकर अपनी सोच बदलनी होगी : एसएसपी

विज्ञापन
jammu kashmir news,womens day in punch
पुंछ। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और उनके अधिकारों का हनन तब तक नहीं रुक सकता, जब तक हम महिलाओं को लेकर अपनी सोच और नजरिया नहीं बदलेंगे। कानून बनाने अथवा अधिकार देने से कुछ नहीं होने वाला। यह बात एसएसपी पुंछ रमेश अंगराल ने डिग्री कॉलेज पुंछ में आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान दहेज उत्पीड़न से आहत होकर गुजरात में जान देने वाली आयशा को भी श्रद्धांजलि दी गई। उन पर समर्पित गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान हुई संगोष्ठि में भी छात्राओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

प्रोफेसर शब्बीर हुसैन, सेवानिवृत्त प्रिंसीपल शंकरदास शर्मा और प्रिंसीपल मुसरफ हुसैन शाह ने वर्तमान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के साथ ही महिलाओं द्वारा अर्जित की जा रही उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की महिला कर्मचारियों को सम्मानित करते के साथ ही संगोष्ठी में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं में भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा गर्ल्स हायर सैकेंडरी स्कूल शीश महल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed