फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

शिक्षकों को कोरोना योद्धा का खिताब देने की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ से संबधित आल जम्मू कश्मीर लद्दाख टीचर फेडरेशन ने वीरवार को पुंछ के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद का उनके कार्यालय में स्वागत किया। इस अवसर पर फेडरेशन की तरफ से अब्दुल मजीद को एक मांग पत्र सौंप कर शिक्षकों को भी कोरोना योद्धा का खिताब देने, शिक्षकों की डीपीसी करने और उन्हें वार्षिक स्थानांतरण योजना के अंतर्गत स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन

दोपहर को फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल जिला प्रधान संजीव दत्ता की अगुवाई में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां प्रतिनिधि मंडल ने नए मुख्य शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते हुए इस बात की आशा प्रकट की कि पिछले काफी समय से कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे जिले के शिक्षकों की समस्याओं का निवारण होगा। इस अवसर पर टीचर फेडरेशन की तरफ से मुख्य शिक्षा अधिकारी के समक्ष संगठन के उपजिला प्रधान मोहम्मद शफीक ने मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी कोरोना योद्धा का खिताब दिया जाए, क्योंकि शिक्षक भी इस महामारी में सीमित सुविधाओं के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दिन रात काम कर रहे हैं। इसके अलावा शिक्षक जिला प्रशासन की तरफ से दिए जाने वाले कार्यों, जनगणना, सर्वेक्षण, चुनाव प्रक्रिया, मतदान, राशन वितरण, पुस्तकें वितरण, बीएलओ, डोमिसाई प्रमाण पत्र निर्माण सहित कई प्रकार के कार्यों को अपने पढ़ाने के कार्य के अतिरिक्त अंजाम देते हैं। इतना सब कुछ करने के बाद सात सात वर्ष एक स्थान पर बीत जाने के बाद भी शिक्षकों के स्थानांतरण को नकार दिया जाता है। इस लिए सभी शिक्षकों का वार्षिक स्थानांतरण योजना के अंतर्गत नियमित समय पर स्थानांतरण किया जाए। इसके साथ ही वर्ष 2014 के बाद शिक्षकों की डीपीसी नहीं हुई है। इसलिए, तत्काल डीपीसी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने के साथ ही उनसे वादा किया कि शिक्षकों को उनके कार्यों के लिए जोनल शिक्षा अधिकारी या मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का बार बार चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। उनका हर काम नियम से समय पर पूरा होगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपप्रधान दर्शन भारती, डॉ. धर्मेन्द्र शास्त्री, जिला सचिव जीवन प्रकाश, विनोद बख्शी, दीपक शर्मा, राजेश शर्मा, मोहिंदर बाली, रविंद्र दत्ता और संजीव कुमार भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed