{"_id":"6843469ff6a24bbf8e041eec","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-289-1-sba1003-106620-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: दो नई बाॅर्डर बटालियन बनने से नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा और मजबूत होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: दो नई बाॅर्डर बटालियन बनने से नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा और मजबूत होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के लोगों ने भी मोदी की घोषणाओं पर खुशी जताई है। सांबा के सीमावर्ती गांव बैन ग्लाड के नितिन कुमार ने कहा कि पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती इलाके के लोगों को ध्यान में रखकर इतनी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में घरों के नुकसान पर आर्थिक मदद दिए जाने से कई प्रभावित लोगों को अपनी जेब से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। पहले घरों के नुकसान पर इतनी बड़ी धनराशि देने की घोषणा किसी ने नहीं की। प्रधानमंत्री की घोषणा से सीमावर्ती इलाके के लोगों को मदद की उम्मीद जगी है।
राजपुरा के कुलभूषण सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा के लिए दो नई बॉर्डर बटालियन बनाने की बात कही है। इससे अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले बीएसएफ सीमा की रक्षा कर रही थी अब बॉर्डर बटालियन और वीमेन बटालियन बनने से सीमावर्ती लोगों की सुरक्षा और मजबूत होगी।
विज्ञापन