फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने में युवा दूतों की भूमिका अहम

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोेरी। जिले के युवा दूतों के लिए शुक्रवार को क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजोेरी, ढांगरी, डूंगी, पंजग्राईं, मंजाकोट और नगर समिति राजोेरी के युवा दूतों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इसका उद्देश्य मिशन युवा के तहत प्रगति की समीक्षा करना और जिले के युवाओं के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने में युवा दूतों की भूमिका को मजबूत करना था।
विज्ञापन

जिला सांख्यिकी और मूल्यांकन अधिकारी संदीप शर्मा ने मिशन युवा के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर विस्तृत जानकारी दी और पहल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

उप निदेशक डीईसीसी मोहम्मद नवाज ने मिशन युवा की मुख्य विशेषताओं को कवर करते हुए एक व्यापक सत्र आयोजित किया। इसमें आवेदन जमा करने की प्रक्रिया और आधिकारिक पोर्टल का उपयोग शामिल था। उन्होंने युवा दूतों से आग्रह किया कि वे भावी लाभार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए डिजिटल इंटरफेस से खुद को परिचित करें। राजोेरी उपमंडल की ब्लॉक हेडेड डेवलपमेंट टीमों के सभी सदस्य भी बैठक में शामिल हुए और चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजोेरी उपमंडल के लिए मिशन युवा के नोडल अधिकारी जहांगीर खान ने युवा दूतों को प्रत्येक पंचायत और नगरपालिका वार्ड में व्यापक सूचना, शिक्षा और संचार जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संभावित उद्यमियों की पहचान करने, उन्हें प्रेरित करने तथा योजना के तहत आवेदन दाखिल करने में उनकी सहायता करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed