फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: मंडी तहसील में जंगली भालू के हमले में तीन महिलाएं घायल, एक जीएमसी रेफर

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के गांव छंबरकिनारी में वीरवार को जंगली भालू के हमले में तीन महिलाएं घायल हो गईं। इन्हें लोगों ने बचाया और उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां से दो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक घायल की हालत नाज़ुक देखते हुए उसे जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। दूसरी महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन

घायल महिलाओं की पहचान 18 वर्षीय गुलनाज अख्तर, 36 वर्षीय शाहीन अख्तर और 25 वर्षीय नाजिया अख्तर के रूप में हुई है। इनमें से नाजिया को जीएमसी राजोरी भेजा गया है। शाहीन अख्तर का राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल और गुलनाज़ का मंडी उपजिला अस्पताल में उपचार जारी है। इस घटना को लेकर पीड़ितों के परिजनों और ग्रामीणों में वाइल्डलाइफ विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि क्षेत्र में भालू ऐसे घूमते हैं जैसे आवारा कुत्ते घूमते हैं हमारा घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। आज भी यह तीनों महिलाएं गांव में ही खेतों में मक्की की बुवाई कर रही थी कि भालू ने इन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed