{"_id":"698b96b99c997cfaa201fb12","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105473-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ के श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर में मनाई स्वामी सत्यानंद सरस्वती की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ के श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर में मनाई स्वामी सत्यानंद सरस्वती की पुण्यतिथि
Wed, 11 Feb 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर में मंगलवार को पूर्व महंत एवं राजगुरु 1008 स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस उपलक्ष्य में सर्वप्रथम मंदिर में चल रहे श्रीराम चरित मानस पाठ का भोग डाला गया।
इसके बाद मंदिर समिति के प्रधान बसंत राम शर्मा और महासचिव रोहित शर्मा की अगुवाई में लोक कल्याण के लिए यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारा शुरू किया गया। इसमें बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में सभी समुदायों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर भजन कीर्तन जारी रहा। रोहित शर्मा ने बताया कि स्वामी सत्यानंद सरस्वती प्रकांड विद्वान थे। उन्होंने श्री दशनामी अखाड़ा राजगुरु गद्दी पर आसीन होते हुए लोगों को सदमार्ग धर्म मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बड़ी संख्या में धर्म ग्रंथों की रचना की।