फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में पुंछ जम्मू संभाग में शीर्ष पर

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ग्रामीण के तहत पुंछ जिले ने 97 फीसदी पूर्णता दर दर्ज की है जो जम्मू संभाग के सभी जिलों में सबसे अधिक है। इससे पुंछ जिले ने जम्मू संभाग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इस बारें में जिला उपायुक्त पुंछ विकास कुंडल ने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सभी के लिए आवास सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिले के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में कुल 49,265 घर स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से अब तक कुल 47,784 सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं, जो प्रमुख योजना के तहत उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। उपायुक्त ने योजना के प्रति समर्पण और प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित विभागों और क्षेत्र-स्तरीय पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संबंधित निष्पादन अधिकारियों को जिले में पीएमएवाई-जी संतृप्ति को 100 फीसदी प्राप्त करने के लिए शेष घरों को पूरा करने में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed