{"_id":"685affb445b2eccfb20400c1","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104168-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मुगल रोड पर टनल बनने से पुंछ और राजोरी में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मुगल रोड पर टनल बनने से पुंछ और राजोरी में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
विज्ञापन
पुंछ। केंद्र सरकार की तरफ से पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर टनल निर्माण के लिए 3830 करोड़ रुपये मंजूर किए जाने से पुंछ के लोगों में खुशी की लहर है।
पुंछ निवासी प्रदीप खन्ना, मुनीर हुसैन, सुखविन्दर सिंह, फारूक अहमद, हकीमुद्दीन, सुनील कुमार आदि का कहना है कि मुगल रोड पर टनल निर्माण हमारी बरसों की मांग थी। इसे केंद्र सरकार ने पूरा करते हुए इसके लिए एक बड़ी रकम जारी की है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी और सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी का धन्यवाद करते हैं।
लोगों ने कहा कि मुगल रोड पर टनल बनने से जहां मार्ग 12 महीने यातायात के लिए खुला रहेगा वहीं पुंछ और राजोरी जिलों में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही पुंछ जिले के विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों को कश्मीर के अस्पतालों में उपचार के लिए आने जाने में आसानी होगी, क्योंकि टनल न होने के कारण बर्फबारी और बरसात के चलते मुगल रोड छह सात महीने बंद रहती है। इसके कारण पुंछ राजोरी के आम लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जम्मू के रास्ते कश्मीर जाने में दो दिन का समय लगता हैकौर पैसा भी अधिक खर्च होता है। टनल बन जाने से लोग तीन घंटे में पुंछ से श्रीनगर पहुंच जाएंगे और शाम तक घर लौट आएंगे। पुंछ के लोगों को ताजा फल और सब्जियां उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु आसानी से श्री बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा भी कर सकेंगे।