फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: यह पहला मौका है, जब गोलाबारी में क्षतिग्रस्त घरों के लिए केंद्र सरकार ने दिया राहत पैकेज

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। कटड़ा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हुए घरों के मालिकों को राहत पैकेज की घोषणा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। साथ ही अपने भाषण में पुंछ जिले का नाम लिए जाने और यहां के लोगों की बहादुरी की प्रशंसा करने को भी सराहा।
विज्ञापन

पुंछ नगर निवासी सुरजन सिंह का घर पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हो गया और भतीजे की जान चली गई। सुरजन सिंह का कहना है कि हम केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने गोलाबारी मेें जान गंवाने वाले आश्रितों को एक महीने के भीतर सरकारी नौकरी दी। आश्रितों को केन्द्र की तरफ से राहत राशि भी प्रदान की गई। आज प्रधानमंत्री ने गोलाबारी में क्षतिग्रस्त घरों के मालिकों के लिए दो लाख रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है, जब पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों और क्षतिग्रस्त घरों के लिए केंद्र सरकार सहायता दे रही है।
विज्ञापन

पुंछ नगर निवासी गुरचरण सिंह का कहना है कि हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं, जिन्होंने गोलाबारी में क्षतिग्रस्त घरों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। साथ ही पुंछ के लोगों की बहादुरी को सराहा है। इससे हमारा मनोबल और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव करमाडा़ निवासी मोहम्मद बशीर का घर भी गोलाबारी में पूरी तरह तबाह हो चुका है। उनका कहना है कि मोदी गरीबों के लिए मसीहा हैं, जिन्होंने हमारे बारे में सोचा। जिनके मकान पूरी तरह तबाह हुए हैं, उन्हें केन्द्र सरकार की तरफ से दो लाख रुपये की मदद देने की बात की गई है। इसके लिए हम मोदी सरकार के आभारी हैं। इससे पहले भी कई बार पाकिस्तानी गोलाबारी में हमारे घरों को नुकसान पहुंचा लेकिन कभी किसी केंद्र सरकार ने एक रुपये की भी मदद नहीं की।

गांव कस्बा के मोहम्मद नजीर ने भी राहत पैकेज के लिए मोदी सरकार का आभार जताया। कहा कि इस राशि से वह अपने घर बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो हमारा नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है, लेकिन सरकार की तरफ से और मोदी जी की तरफ से खुद बात करना और हमारे बारे में सोचना ही काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed