फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: जंग किसी मसले का हल नहीं है -महबूबा

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बुधवार शाम को दो दिवसीय दौरे पर पुंछ पहुंची। उन्होंने पार्टी जिला अध्यक्ष शमीम अहमद और अन्य पदाधिकारियों के साथ सुरनकोट में पाकिस्तानी गोलाबारी से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद पुंछ की मंडी तहसील के गांव चकतरो में पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए 12 वर्षीय जुड़वा बच्चों के परिवार से मिलने पहुंचीं। वह मंडी तहसील के गांव बायला में पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए एक व्यक्ति के घर भी गईं और पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति प्रकट की।
विज्ञापन

मंडी तहसील से लौटने के उपरांत महबूबा ने पुंछ नगर में पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के घरों में पहुंच कर उनके आश्रितों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम का स्वागत करते हुए कहा कि जंग किसी मसले का हल नहीं है। केन्द्र सरकार से पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे लोगों को शहीद का दर्जा देने और जिनके घरों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें पचास-पचास लाख रुपए राहत राशि देने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय संबंध सुधारने चाहिएं
महबूबा ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि नेहरू जी ने जम्मू कश्मीर को ताज बनाया था लेकिन अब जो संघर्ष विराम हुआ है, उसके बाद कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार की बातें कर रही है, उसे ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में एसी कमरों में बैठे मीडिया के लोग तो जंग लगवाने में अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं। मैं कहती हूं वह एक बार यहां अपने परिवार के साथ बार्डर पर आ कर रहें तो उन्हें पता चले कि जंग क्या होती है। उन्होंने बिना नाम लिए केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम विश्व की बात करते हैं। पाकिस्तान तो छोड़ो हमारे संबंध बंगलादेश के साथ सही नहीं है, नेपाल, श्रीलंका और चीन के साथ सही नहीं है। हमें विश्व को छोड़कर क्षेत्रीय संबध सही करने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed