{"_id":"67880a5c81e197948b0e941c","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103075-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: शंख कलंदर को हराकर पुंछ राॅयल्स बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: शंख कलंदर को हराकर पुंछ राॅयल्स बना विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पुंछ सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम पुंछ में आयोजित किया गया। इसमें पंछ रॉयल्स ने शंख कलंदर को हराकर चैंपियन का खिताब जीत लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। फाइनल मैच की अध्यक्षता अहसास फाउंडेशन के प्रमुख सैयद इमरान शाह और परवेज मलिक ने की जबकि डीएसपी डीआर अनुरूप शर्मा और डीएसपी हेडक्वार्टर पंकज सूदन मुख्य अतिथि रहे।
फाइनल मैच पुंछ रॉयल्स और शंख कलंदर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पुंछ रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 19.4 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 171 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। शंख कलंदर को लक्ष्य का पीछा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उसके बावजूद भी 17.1 ओवर में सिर्फ 117 रन पर सभी खिलाड़ी आउट हो गए। पुंछ रॉयल्स ने 54 रन से मैच जीत लिया।
हरफनमौला प्रदर्शन के लिए इंद्रपाल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। महबूब शेख को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब पंकज शर्मा को मिला। पुंछ रॉयल्स को 1,20,000 का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम शंख कलंदर को 70,000 रुपये नकद और ट्राफी प्रदान की गई।