{"_id":"67880f3799cb9e3d73033291","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103070-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मेंढर में चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार, नोटो के हार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मेंढर में चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार, नोटो के हार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मेंढर पुलिस ने चोरी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गए 10 हजार रुपये के नोटों के हार बरामद किए है। साथ ही उसके पास से पांच एटीएम कार्ड भी मिले हैं।
पूछताछ में महिला ने चोरी के साथ लोगों से एटीएम धोखाधड़ी करने की बात भी स्वीकार की है। आरोपी की पहचान रिफत यास्मीन निवासी हरनी गुरसाई तहसील मेंढर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मेंढर थाने में एक दुकानदार मोहम्मद नसीब निवासी कोट्टां मेंढर ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। 12 जनवरी को जब वह मुख्य बाजार में अपनी किरयाने की दुकान पर था। इस दौरान कुछ अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान से 10,000 मूल्य के नोटों के हार चुरा लिए थे। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध रिफत यास्मीन को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किए गए नोटों के हार बरामद किए गए। साथ ही उसके पास से पांच एटीएम कार्ड भी मिले हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि आरोपी एटीएम धोखाधड़ी में भी शामिल है। वह मेंढर और सुरनकोट में एटीएम से पैसे निकालने आने वाले लोगों से ठगी करती थी। आरोपी सुरनकोट सहित अन्य पुलिस स्टेशनों में विभिन्न मामलों में वांछित है।