{"_id":"67686a237c0fb5d20804ff84","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-102912-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: सावजियां में पीसीपीजी की बैठक, एसएसपी ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: सावजियां में पीसीपीजी की बैठक, एसएसपी ने सुनी समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। एसएसपी शफाकत हुसैन ने रविवार को पुलिस चौकी सावजियां में पुलिस सामुदायिक भागीदारी समूह (पीसीपीजी) की बैठक आयोजित की। एसएसपी ने जनता की शिकायतों का समाधान और क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस और समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया।
पीसीपीजी बैठक के दौरान एसएसपी ने स्थानीय निवासियों, समुदाय के नेताओं और हितधारकों के साथ बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सामुदायिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया। जनता की चिंताओं और सुझावों को सुना गया और त्वरित कार्रवाई और बेहतर पुलिस सेवाओं के बारे में आश्वासन दिया गया।
पीसीपीजी बैठक के बाद एसएसपी ने समग्र सुरक्षा परिदृश्य का आकलन करने के लिए भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गगड़ियां, गली मैदान और नेड़ियां गांव का दौरा किया। जहां उन्होंने सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा की, संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को समझा।
विज्ञापन
एसएसपी ने सामुदायिक सतर्कता के महत्व और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में पुलिस का समर्थन करने में स्थानीय लोगों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को पुलिस विभाग की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया और उनसे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया।