फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: सुरनकोट में हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिश्नाह। बिश्नाह सब डिवीजन के अंतर्गत आते पीएचसी रेहाल में एक्स-रे की सुविधा पिछले 5 साल से ठप पड़ी हुई है। इसके चलते लोगों को इस सुविधा के लिए 10 किलोमीटर दूर बिश्नाह अस्पताल जाना पड़ रहा है। कई लोगों को ज्यादा दाम पर निजी लैब में एक्सरे करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेहाल पीएचसी पर 15000 की आबादी निर्भर है। पीएचसी की ओपीडी में रोजाना 30 से 40 मरीज पहुंचते हैं। इसमें हड्डी रोग के मरीज भी होते हैं, लेकिन एक्स-रे की सुविधा न होने पर उन्हें बिश्नाह अस्पताल का रुख करना पड़ता है। इससे समय बर्बाद होने के साथ जेब भी ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांच साल पहले तकनीकी खराबी के कारण एक्स-रे मशीन बंद हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग विंग ने इसे कबाड़ घोषित कर दिया। 5 साल बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेहाल पीएचसी के लिए नई एक्स-रे मशीन नहीं मंगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के स्थानीय निवासी अभिनंदन शर्मा ने कहा कि रेहाल पीएचसी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। एक्स-रे की सुविधा लोगों को मिलती थी, जो स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बंद हो गई है।

पंचायत रेहाल कलांदरिया के पूर्व सरपंच अनिल शर्मा ने कहा कि एक्स-रे की सुविधा को सुचारू करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और राजनेताओं को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या हल नहीं हो रही। गांव के पूर्व पंच सन्नी कुमार ने कहा कि 20 साल पहले पीएचसी में सुविधाओं का अभाव नहीं था। समय बीतने के साथ सुविधाओं को खत्म कर दिया गया। यह सरासर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed