फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ जिला प्रशासन ने श्री बूढ़ा अमरनाथ की वेबसाइट शुरू की

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। जिला प्रशासन ने रविवार को श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू होने के तीन दिन पूर्व ही शिवभक्तों के लिए वेबसाइट श्रीबूढ़ाअमरनाथडॉटइन शुरू कर दी। इसके साथ ही अब कोई भी श्रद्धालु दुनिया के किसी भी कोने से श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर, उसके इतिहास, मंदिर के आसपास के स्थलों एवं मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही सावन मास में होने वाली वार्षिक यात्रा के लिए अपना पंजीकरण भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

वैसे तो श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर वर्ष भर में कभी भी किसी भी समय आया जा सकता है। लेकिन वेबसाइट यात्रियों के लिए निशुल्क आवास, भोजन आदि की सुविधा, यात्रा के लिए आने जाने की समय सीमा की जानकारी देगी। जिला विकास उपायुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी का कहना है कि इस वेबसाइट से यात्रा पर आने वालों को काफी लाभ होगा। हम इस बार भी पंजीकरण करेंगे लेकिन अगले वर्ष श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए भी पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा । इससे यात्रियों का पूरा आंकड़ा एकत्र हो सकेगा। उधर पुंछ के धार्मिक संगठनों ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed