फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

भाजपा नेता और कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए रहें तैयार : रैना

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। जिले में प्रवास के दूसरे दिन वीरवार दोपहर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पुंछ नगर स्थित पार्टी मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसमें पुंछ जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा और पुंछ के प्रभारी राजिन्द्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी सातों मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर रवींद्र रैना ने भाजपा एवं सभी मोर्चों के पदाधिकारियों के कामों की जानकारी हासिल की और कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने सभी से विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रैना ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। कहा कि अब चुनावों तक पार्टी के लगातार कार्यक्रम चलेंगे। इस अवसर पर नरेश कुमार, गुरदीप सिंह खालसा, सुनील कुमार, दर्शन कुमार, लोकेश कुमार, मंजूर लोन, साहिल मीर, परवाज चौहान, ज्योति भल्ला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed