फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

हमने तो हमला आतंकवादियों पर किया पाकिस्तान ने उसे अपने ऊपर माना : शाह

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ के डाक बंगला में गृहमंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू कश्मीर के जलश्​क्ति मंत - फोटो : punch news
जम्मू/पुंछ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह ने पुंछ में अपने संबोधन में कहा, हमने तो आतंकवादियों पर हमला किया था, पर पाकिस्तान ने इसे अपने ऊपर हमला माना। उसने यह साबित किया कि उसी ने आतंकवादियों को पनाह दे रखी है।
विज्ञापन

शाह ने कहा, हम सभी जानते हैं कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर कायराना हमला हुआ। जैसा कि मोदी सरकार की नीति है कि हर आतंकवादी हमले का जवाब उसी तत्परता और कठोरता से दिया जाएगा, उसी के तहत हमने सात तारीख (7 मई) की रात को पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकवादी अड्डों को ध्वस्त कर दिया। पहली बार भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान की सीमाओं में खड़े आतंकवादियों के हेडक्वार्टर को ध्वस्त किया। यह करारा जवाब, सुरक्षा एजेंसियों की सटीक सूचनाएं और मारक क्षमता संभव हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण। नतीजा-सैंकड़ों की संख्या में आतंकवादी हताहत हुए। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन

घाटी से लेकर जम्मू तक, पुंछ से लेकर कठुआ तक...यहां के लोगों के बहादुरी के बारे में लोगों ने बताया
शाह बोले-मैं पुंछ के लोगों को प्रणाम करता हूं। यहां के लोगों ने, अफसरों ने घाटी से लेकर जम्मू तक, पुंछ से लेकर कठुआ तक के लोगों की बहादुरी के बारे में बताया है। जो जज्बा यहां के लोगों में दिखा, उसने पूरे देश की जनता के संबल को बढ़ाया है। हमारी सेना ने पूरा संयम रखते हुए आतंकवादियों पर हमला किया। पाकिस्तान के एक भी नागरिक और सेना को हमने नुकसान नहीं पहुंचाय़ा। पर, बौखलाए पाकिस्तान ने क्या किया... उसने दूसरे दिन रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की बातें दोहराईं, कहा-खून और पानी साथ नहीं बह सकता

शाह ने स्पष्ट कहा कि भारत की रक्षा नीति और सुदृढ़ होगी। पीेएम नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि टेरर और टाॅक साथ नहीं चल सकते और हम इस पर कायम हैं। इसी तरह टेरर और ट्रेड साथ नहीं चल सकते। खून और पानी भी साथ नहीं बह सकता। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा, दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed