{"_id":"66d6606d0ac8f0127b0bb5a4","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-10-jmu1038-433592-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मेंढर में एडवोकेट मारूफ की जगह नदीम होंगे पीडीपी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मेंढर में एडवोकेट मारूफ की जगह नदीम होंगे पीडीपी प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पीडीपी ने पुंछ जिले की मेंढर सीट से अपने प्रत्याशी को आनन-फानन में बदल दिया। एडवोकेट मारूफ खान के स्थान पर अब पीडीपी के पूर्व विधायक रफीक खान के छोटे बेटे एडवोकेट नदीम रफीक खान को मेंढर से प्रत्याशी बनाया गया है।
पीडीपी की तरफ से मेंढर में पार्टी अंतर्कलह के चलते यह कदम उठाया गया है। मेंढर में पीडीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद चौधरी और जिला अध्यक्ष शमीम अहमद गनेई की अगुवाई में मेंढर में पीडीपी की तरफ से प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक की गई। इसमें पहले प्रत्याशी बनाए गए एडवोकेट मारूफ खान भी उपस्थित रहे।
बैठक में ही इस बात का निर्णय लिया गया कि पार्टी को एकजुट रखने और विधानसभा क्षेत्र मेंढर में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रत्याशी को बदला जाए। जिस पर एडवोकेट मारूफ खान ने भी पार्टी एकजुटता के लिए चुनावों से हटने की स्वीकृति दे दी। इसके साथ ही उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने नदीम रफीक खान को हार पहना कर उन्हें मेंढर विधानसभा से पार्टी का नया प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
बता दें, पीडीपी ने मारूफ खान को मेंढर से प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर रखा था। मगर मारूफ खान को प्रत्याशी बनाने के बाद ही पार्टी में अतंर्कलह शुरू हो गई थी। मेंढर से पीडीपी के पूर्व विधायक रहे पहाड़ी नेता स्वर्गीय रफीक खान के परिवार और उनके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया था। इस दौरान रफीक खान के बड़े बेटे वसीम खान की तरफ से बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा और समर्थकों के साथ अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। इसको देखते हुए पार्टी ने प्रत्याशी बदलने का निर्णय किया। पीडीपी प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद चौधरी ने कहा कि मारूफ खान को बदलने का पार्टी का कोई प्रस्ताव नहीं था। उन्होंने स्वंय पार्टी की एकजुटता को प्राथमिकता देते हुए हटने की बात कही है।