{"_id":"66d265ce7827f9d2c8019c44","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-10-jam1006-431449-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मेंढर में एलओसी के पास मिली बारूदी सुरंग, बम निरोधक दस्ते ने की नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मेंढर में एलओसी के पास मिली बारूदी सुरंग, बम निरोधक दस्ते ने की नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले के मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक पुरानी बारूदी सुरंग मिली है। सेना के बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट कर इसे नष्ट कर दिया है।
सेना के जवान शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मनकोट सेक्टर में फेंसिंग के आगे सोना गली क्षेत्र के पत्तरी गली में नियमित गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक पुरानी बारूदी सुरंग देखी। सूचना पर सेना के उच्च अधिकारियों ने बम निरोधक दस्ते मौके पर भेजा। दस्ते ने सुरंग की जांच कर उसे पुरानी पाया और वहां से हटाकर सुरक्षित विस्फोट कर नष्ट कर दिया। माना जा रहा है कि सुरंग लगातार हो रही बारिश के चलते अपने स्थान से खिसक कर नीचे रास्ते में आ गई। गनीमत रही कि जवानों ने समय पर देख लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि, एलओसी पर अकसर ऐसी अज्ञात सुरंगों की चपेट में आकर जवान, पोर्टर और घोड़े घायल हो चुके हैं।
-- -- -- --